Buddha: बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित रमपुरवा मे धम्म दीक्षा समारोह हुआ आयोजित।




Meri Pehchan / Report By जर्नलिस्ट शाहीन सबा 

चंपारण। 14 अक्टूबर। आज के दिन 14 अक्टूबर को डॉ भीम राव अम्बेदकर ने बुद्ध की मूर्ति के सामने साष्टांग नमन किया और सफ़ेद कमल पुष्प अर्पित किया और साथ ही बौद्ध धम्म स्वीकार कर उन्होंने 22 प्रतिज्ञा किया और औपचारिक रुप से हिन्दू धर्म का परित्याग किया। डॉ. अंबेडकर का मानना था कि धर्म मनुष्य के लिए है, न कि मनुष्य धर्म के लिए, वे जाति व्यवस्था के कटु आलोचक व विरोधी रहे। इसलिए उन्होंने बौद्ध धम्म अपनाया। उन्होंने जातिवादी व्यवस्था के विरुद्ध बौद्ध धम्म दर्शन को स्वीकार किया। बौद्ध धम्म स्वीकार करने की तिथि को धम्म दिवस समारोह का आयोजन रामपुरवा अशोक स्तम्भ कैम्पस में किया जाता है। धम्म दिवस समारोह का आयोजन पंचशील बुद्ध विहार के सौजन्य से सेवानिवृत्त डीएसपी राम दास बौद्घ हर साल कराते है। 

सोमवार को धम्म दिवस बहुत ही अच्छा माहौल में संपन्न हुआ। बेतिया से 55 किलो मीटर की दूरी पर गौनाहा ब्लॉक के रामपुरवा स्थित अशोक स्तंभ परिसर में हजारों के भीड़ में सम्पन्न हुआ है। उक्त अवसर पर रविंदर सिंह बौद्घ, विजय कश्यप,अरुण गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने अपनी अपनी बाते रखी। इस कैम्पस में हर तरह के लोग जैसे मर्द बच्चे महिलाएं और बुद्ध को चाहने वाले दूर दूर से पहुंचे थे। जबकि इतना बड़ा काफिला होने के बाद भी यहां प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का कोई भी जत्था नहीं दिखा जिससे भगवान  बुद्ध के प्रेमियों में काफ़ी रोष देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ